फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shopkeepers took to the streets and protested against the irrigation department after their shops were demolished

Rampur News: दुकानें तोड़े जाने पर सिंचाई विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, किया प्रदर्शन

Thu, 20 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers took to the streets and protested against the irrigation department after their shops were demolished
टांडा। सिंचाई विभाग के गाटा संख्या 351 को नाली बताकर मंगलवार को पक्की दुकानों और अस्थायी खोखों को ध्वस्त करने के बाद दुकानदारों में आक्रोश बरकरार है। बुधवार को दुकानदारों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने और उनकी भूमि की बिना पैमाइश कराने के साथ दुकानें तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर उनकी जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा मंडलाध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग ने गाटा संख्या 351 को नाली नॉन जेड ए बताकर 16 अस्थायी खोखे तथा स्थायी दुकानों को प्रशासनिक अमले और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया था। उस समय भी मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सिंचाई विभाग पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया था, लेकिन अधिकारियों ने कोई भी दस्तावेज देखने से इन्कार करते हुए कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इसके बाद से व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा था। बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारी ध्वस्त की गई दुकानों पर इकट्ठा हुए और सिंचाई विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने पांच अप्रैल तक उस जमीन के लिए कोर्ट से स्टे ले लिया था, लेकिन इसके बाद भी सिंचाई विभाग ने उनकी दुकानों को जमींदोज कर उनसे उनका रोजगार छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुमार गौरव ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग और दुकानदारों को बैठक के लिए अपने पास बुलाया है। दोनों पक्षों के कागज देखकर और बात सुनकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed