{"_id":"60f1ce2f8ebc3ed66739ea87","slug":"shopkeeper-suicide-rampur-news-mbd3959548159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर झूला दुकानदार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर झूला दुकानदार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक दुकानदार संदिग्ध हालात में फंदे से लटका पाया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी अजय कश्यप की शादी ज्वालानगर निवासी विनीता से 19 साल पहले हुई थी। अजय अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ कृष्ण विहार में रहकर परचून को दुकान चलाता था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दो माह पहले किसी बात को लेकर अजय का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसकी पत्नी उसको छोड़कर अपने भाई के घर काशीपुर चली गई थी। तब से ही वो घर पर अकेला रह रहा था। शुक्रवार सुबह अजय फंदे से लटक गया। घर के गेट को खुला देख पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अंदर जाकर देखा तो अजय फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना कॉलोनी में आग की तरह फैल गई। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक का उसके घर में फंदे पर लटका शव मिला था। मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक परेशानी में युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है।