फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shopkeeper and old man who came to save him beaten up for asking for borrowed money

Rampur News: उधार की रकम मांगने पर दुकानदार और उसे बचाने आए बुजुर्ग को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and old man who came to save him beaten up for asking for borrowed money
रामपुर। उधार की रकम मांगने पर दबंगों ने दलित दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसे बचाने आए एक बुजुर्ग को भी युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर एक आरोपी को पकड़कर उसका चालान कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे की है। नगर के मोहल्ला फत्तावला निवासी दलित युवक अशोक कुमार की दढ़ियाल तिराहे के पास टांडा मार्ग पर चाय-पकौड़ी और बीड़ी, सिगरेट की दुकान है। उसकी नगर के मोहल्ला मिलक फत्तावाला निवासी महिपाल पर कुछ रकम उधार थी। सोमवार की शाम दुकान पर आए महिपाल से अशोक ने बकाया रकम मांगी तो वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिपाल के बुलाने पर कुछ ही देर में उसके परिवार के कुछ युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने दुकानदार को जातिसूचक शब्दों के साथ गलियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान पर खड़े नगर के ही मोहल्ला फत्तावला निवासी बुजुर्ग देवेंद्र सिंह ने दुकानदार को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर पत्थर मारकर उन्हें भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देेते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपी महिपाल सिंह, अंकुश, अवनेश और राजेश के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। साथ ही एक आरोपी अंकुश को पकड़कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed