{"_id":"6903b7a980c69b13b3077577","slug":"shopkeeper-accused-of-embezzling-money-investigation-begins-rampur-news-c-282-1-smbd1025-156834-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुकानदार पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुकानदार पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप, जांच शुरू
Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गांव खोदलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने फोन ठीक कराने के दौरान मोबाइल मैकेनिक पर फोन पे के जरिये धोखाधड़ी कर 25400 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, उनका मोबाइल फोन खराब हो गया था। 26 अक्तूबर को वह पंजाबी कॉलोनी में एक दुकानदार के पास मोबाइल ठीक कराने के लिए गया। दुकानदार ने मोबाइल मरम्मत करने के बाद उससे जब मरम्मत के रुपये मांगे तो उसने कहा कि वह मरम्मत का भुगतान अपने उक्त मोबाइल फोन से फोन पे से करेगा। उसने दुकानदार के स्कैनर पर मोबाइल फोन मरम्मत के रुपये डाल दिए।
आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि अभी उसका फोन पूरी तरह से सही नहीं हुआ है। उसने बहाने करते हुए उससे सिम ले ली। आरोप है कि दुकानदार ने उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 25400 रुपये निकाल लिए। उसने जब दुकानदार से धोखाधड़ी करने की शिकायत की तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया।
उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।