{"_id":"5839e5b14f1c1bcc6713c18d","slug":"shivepal-was-shown-in-banner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर-होर्डिंग में नजर नहीं आया शिवपाल का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर-होर्डिंग में नजर नहीं आया शिवपाल का फोटो
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बैनर-होर्डिंग में नजर नहीं आया शिवपाल का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में कहीं न कहीं परिवार विवाद की झलक दिखाई दी। शायद इसीलिए पूरे कार्यक्रम में लगे होर्डिंग और बैनरों से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की फोटो गायब थी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जहां तमाम कटआउट लगे हुए दिख रहे थे, लेकिन शिवपाल का नाम भी कहीं लिखा दिखाई नहीं दिया। सीएम की युवा ब्रिगेड अधिक जोशोखरोश में दिखाई दी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच आपसी विवाद भले ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुले कार्यक्रमों में कम करा दिया है, लेकिन रामपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी होर्डिंग-बैनर पर शिवपाल यादव के फोटो नहीं होने से एक बार फिर यह विवाद चर्चा में आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार मूढ़ापांडे हवाई पट्टी पर उतरे और फिर यहां से समाजवादी विकास रथ पर सवार हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का विकास रथ रामपुर पहुंचा, इससे पहले ही उसके साथ चलने वालों में सपा के नौजवान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने विकास रथ के साथ रोड-शो भी किया, जिसमें युवा सपाई जुलूस की शक्ल में आगे चल रहे थे। पूरे कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के तमाम कटाउट लगे थे। हर होर्डिंग और बैनर में मुलायम का फोटो था, फोटो से गायब थे तो सिर्फ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। यह कयास लगाए जाने लगे कि सपा परिवार के विवाद की तल्खी रामपुरमें भी दिख रही है। पूरे कार्यक्रम में शिवपाल का नाम नहीं लिया गया।
विज्ञापन