{"_id":"5707eccc4f1c1b516ec81178","slug":"shefti-in-navratra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला श्रद्धालुओं के लिए कड़ा सुरक्षा चक्रव्यूह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला श्रद्धालुओं के लिए कड़ा सुरक्षा चक्रव्यूह
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों के लिए शहर के मंदिर सज गए हैं तो पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर लिए हैं। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल लगा दिया गया है। हर आने जाने वाले वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग और छेड़छाड़ की घटना न हो इसको लेकर महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। महिला कांस्टेबलों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है।
एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सभी थाना अध्यक्ष और सीओ से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा देख लें। भक्तों के रूटों को जायजा ले लें। इस रास्तों पर सुरक्षा बल भी लगाएं। शरारती और और असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें। आपात कालीन सेवा के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को गाड़ी समेत तैनात किया जाएगा।
ई मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। ये मंदिर शहर के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाके में हैं। चांदीवाला मंदिर, माई का थान, मंदिर वाली गली माता का मंदिर, पंडित दत्त राम शिवालय, सिविल लाइंस स्थित दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। इन मंदिरों में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी आती हैं। मंदिरों पर सुबह और शाम के वक्त महिला पुलिसकर्मी के तैनाती संबंधी निर्देश दिए हैं। जिन मंदिरों पर ज्यादा भीड़ होती है वहां पर दो-दो महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। इन्हें संबंधि थानों से बुलाया जाएगा।