{"_id":"587d1c534f1c1b3603eff72d","slug":"sheebu-will-fight-against-azajm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम को टक्कर देंगे शिब्बू,नवेद को लक्ष्मी सैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम को टक्कर देंगे शिब्बू,नवेद को लक्ष्मी सैनी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी सैनी का टिकट घोषित होने पर टांडा में खुशी मनाते भाजपाई। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतीक्षारत पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। रामपुर में अब कैबिनेट मंत्री आजम खां को टक्कर देने के लिए पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना को मैदान में उतारने की घोषणा की गई है, वहीं पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को पूर्व चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी लक्ष्मी सैनी टक्कर देंगी। चमरौवा से मोहन लाल लोधी, बिलासपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख तथा मिलक सुरक्षित सीट से राजबाला को टिकट फाइनल हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की जो घोषणा की है उसमें शहर सीट से जितने भी लोग टिकट की लाइन में लगे थे, उन्हें किसी को मौका नहीं मिला। पार्टी हाईकमान ने पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना को कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की टक्कर के लिए शहर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। शिव बहादुर चमरौवा से टिकट मांग रहे थे। वे स्वार टांडा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। शिव बहादुर शहर से दो बार और मैदान में उतर चुके हैं, वह तीसरी बार फिर मैदान में होंगे।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर जिले में स्वार-टांडा की सीट महत्वपूर्ण है, यहां से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां विधायक हैं, अभी तक उन्हें आजम खां के बेटे टक्कर दे रहे थे, अब पिछले चुनाव में उनका पीछा करने वाली लक्ष्मी सैनी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा करके प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिलासपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। बल्देव औलख पूर्व में भी एक बार मेनका गांधी के संजय मंच से चुनाव लड़ चुके हैं। औलख को उतारने के पीछे कांग्रेस के सीटिंग एमएलए संजय कपूर को कड़ी टक्कर देने के लिए औलख को मैदान में लाया गया है। औलख सरदार हैं और बिलासपुर में सरदारों की तादात भी अच्छी है। चमरौवा क्षेत्र से भाजाप ने मोहनलाल लोधी को मैदान में उतारा है, मोहन लाल रोशन बाद रामपुर के रहने वाले हैं और सांसद डा. नैपाल सिंह के नजदीकी रिश्तेदार हैं। वहीं मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा ने राजबाला को मैदान में उतारा है। राजबाला के पति दिलीप लोधी मैंथा कारोबारी हैं।