फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Shahjahanpur, Rohtak and Aga XI entered the quarter finals.

Rampur News: शाहजहांपुर, रोहतक और आगा एकादश ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur, Rohtak and Aga XI entered the quarter finals.
टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संस्था
रामपुर। हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को शाहजहांपुर, रोहतक और आगा एकादश ने जीत दर्ज कराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज स्टेडियम मैदान में चौथे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच रामपुर ग्रीन व शाहजहांपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें रामपुर ग्रीन की ओर से इरफ अली, रेयान सलमान ने गोल किए तो शाहजहांपुर की ओर से आशिक, अनुज, रेहान ने गोल किए। शाहजहांपुर ने 3-2 से जीत दर्ज की।

दूसरा मैच रोहतक और बिजनौर के बीच खेला गया। रोहतक की ओर से रोहित ने तीन सुमित, मनीश, दीपू, नितिन ने एक-एक गोल किए। बिजनौर की ओर से मात्र एक गोल हो सका। रोहतक ने 7-1 से जीत दर्ज की, जबकि तीसरा मैच आगा इलेविन व हरदोई के बीच खेला गया। इसमें आगा एकादश की ओर से सुमित ने गोल कर बढत दिलाई, जो अंत तक कायम रही। आगा एकादश ने 1-0 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डॉ. अनूप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैचों की अंपायरिंग मो. जावेद, सुनील, मुशीर अहमद, तजममुल जैदी ने की। इस मौके पर तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed