{"_id":"6ab030d5a6dadce34b0538b7","slug":"shahbad-jeweller-questioned-in-connection-with-a-year-and-a-half-old-theft-case-rampur-news-c-282-1-rmp1016-180560-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डेढ़ साल पुराने चोरी के मामले में शाहबाद के सराफ से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डेढ़ साल पुराने चोरी के मामले में शाहबाद के सराफ से पूछताछ
Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। डेढ़ साल पहले हुई चोरी के प्रकरण में दिल्ली पुलिस ने शाहबाद के सराफा व्यापारी से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस बरेली के सिरौली निवासी आरोपी चोर को भी साथ लाई थी। आरोपी चोर ने सराफ व्यापारी के यहां चोरी किए गए जेवरात बेचे थे।
करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की चोरी की वारदात हुई थी। दिल्ली पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। इस खुलासे में बरेली जिले के सिरौली निवासी युवक का नाम चोरी में प्रकाश में आया था। चोरी की घटना के बाद इस आरोपी चोर ने बड़ी मात्रा में जेवरात शाहबाद में एक सराफ व्यापारी के यहां बेचे थे।
इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस रविवार को शाहबाद आई थी। शाहबाद पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस ने चोर की निशानदेही पर एक सराफ व्यापारी के यहां पहुंचकर कार्रवाई की और सराफ को कोतवाली लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस डेढ़ साल पहले हुई चोरी के सिलसिले में शाहबाद आई थी। सराफ को कोतवाली लाकर पूछताछ भी की थी। इस कार्रवाई के बाद से कस्बे में चोरी का माल लेने की चर्चा का विषय है।