फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven river are dry

रामपुर की सात नदियां गर्मी में सूखीं 

Fri, 19 May 2017 12:23 AM IST
अखिलेश शर्मा/ रामपुर
अखिलेश शर्मा/ रामपुर Updated Fri, 19 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
seven river are dry
रामपुर में सूखी कोसी

विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के वैज्ञानिक सर्वे में पहाड़ी नदियों में लगातार बढ़ रहे सूखे पर चिंता व्यक्त की गई है। पूर्वानुमान है कि यही स्थिति रही तो आगामी वर्षों में यह नदियां विलुप्त हो जाएंगी।

कहा गया है कि पिछले दशक में ही सदानीरा यह नदियां बरसाती होकर रह गई हैं। इससे मैदानी इलाकों में सबसे बड़ा प्रभाव वहां डार्क जोन विकसित होने, पर्यावरण, कृषि, पशुपालन और उद्योग धंधों पर पड़ने लगा है। नदियों के विलुप्त होने के कगार पर पहुंचने का कारण पहाड़ों पर लगातार नदियों के उदगम स्थलों पर बन रहे बांधों को भी माना गया है।       
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के अंतर्गत नेचुरल रिसोर्स डाटा मैनेजमेंट सिस्टम सेंटर के डायरेक्टर एवं प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर जेएस रावत के निर्देशन में हुए वैज्ञानिक सर्वे की अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक उद्गम क्षेत्र में कोसी नदी की 36 और पश्चिमी गंगा की 134 सहायक नदियां सूखकर बरसाती नदियों में तब्दील हो गई हैं। पहाड़ों पर छोटी-छोटी धाराओं से मिलकर बड़ी नदी बनती है, यह धाराएं ही नदियों को पूरे वर्ष पानी की आपूर्ति करती हैं। लेकिन उद्गम स्थल से इन धाराओं के कम होने से और वहां बांध बनने से मैदानी इलाके में पहुंचते-पहुंचते नदियां सूख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पहले इन नदियों में जहां बिना बरसात के भी पानी भरा रहता था, अब बरसात के मौसम आने तक यह एकदम सूखी हुई हैं। रिपोर्ट में इसे भविष्य के लिए चिंता का विषय बताया गया है। इससे जहां पर्यावरण तो प्रभावित हो ही रहा है, कृषि, पशुपालन, उद्योगों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है, मैदानी इलाकों में डार्क जोन विकसित होते जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed