फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   seven prosors met with family members

सात बंदियों ने की अपनों से मुलाकात, किसी के छलके आंसू, तो किसी ने पूछा बच्चों का हाल-चाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
seven prosors met with family members
रामपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान परिवार से दूर हुए बंदियों की मिलाई के निर्देश के बाद सोमवार को सात बंदियों ने अपने परिवार से मुलाकात की। इस दौरान किसी के आंसू छलक आए तो किसी ने बच्चों का हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर डेढ़ साल पहले बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए मिलाई पर रोक लगा दी थी। जेल में बंद बंदी अपने परिवार को लेकर काफी चिंतित रहते थे। इसको लेकर ही शासन ने जेल में बंद बंदियों की टेलीफोन के माध्यम से घर पर बात शुरू कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बंदी अपने परिजनों से फोन पर बात किया करते थे। इसके साथ ही उनके घरों से आए सामान को एक दिन रखने के बाद उन तक पहुंचाया जा रहा था। लेकिन, कोरोना संक्रमण कम होने के बाद डेढ़ साल से बंद चल रही मिलाई को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए गए थे। सोमवार सुबह से ही काफी संख्या में लोग मिलाई के लिए जिला कारागार पहुंच गए थे। आरटीपीसीआर रिपोर्ट न होने पर कई को वापस कर दिया गया। इस दौरान रिपोर्ट लेकर आए सात लोगों ने अपने बंदियों से मुलाकात की। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल में बंद बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात के निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों के पालन के साथ परिजनों से मुलाकात कराई जा रही है। सोमवार को सात लोग आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। उनकी मिलाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed