{"_id":"68683ecf0f609103d90f9631","slug":"set-a-goal-and-work-hard-you-will-achieve-success-cdo-rampur-news-c-282-1-pbt1003-148820-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तय कर परिश्रम करें मिलेगी सफलता : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तय कर परिश्रम करें मिलेगी सफलता : सीडीओ
विज्ञापन
रामपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय राजा इंटर कॉलेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत नए शैक्षिक सत्र का आगाज हो गया। इस सत्र में 168 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। सीडीओ ने शुक्रवार को सत्र का शुभारंभ किया।
राजकीय रजा इंटर कॉलेज में अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इस सत्र में 168 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। पूरी तरह नि:शुल्क कोचिंग के सत्र का शुक्रवार को सीडीओ ने शुभारंभ किया। सीडीओ नंद किशोर कलाल ने शिक्षण संस्थान में उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित करते हुए कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने और उन्हें कामयाबी दिलाने का माध्यम है। सीडीओ ने सभी छात्रों को पढ़ाई के प्रति सजग रहने और अपनी उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र इसका अनुपालन नहीं करता है तो उसके स्थान पर दूसरे छात्रों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोचिंग में बेहतर शिक्षा देने के लिए अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की गयी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मौजूदा शैक्षिक सत्र में कुल 168 छात्रों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए 80 छात्र, नीट यूजी के लिए 41 छात्र और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 47 छात्र-छात्राएं कोचिंग में चयनित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभ्युदय कोचिंग से रामपुर के जिन छात्रों का चयन हुआ है, उन्हें सीडीओ ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।