फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sensation as driver's body found in tempo; hands and feet were tied.

Rampur News: टेंपो में चालक का शव मिलने से सनसनी, हाथ-पैर बंधे मिले

Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sensation as driver's body found in tempo; hands and feet were tied.
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के शौकतनगर गांव में शुक्रवार सुबह टेंपो के अंदर चालक राशिद (24) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव टेंपो की सीट के नीचे पड़ा था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया। उसकी जेब से 1800 रुपये और मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

शौकतनगर गांव निवासी राशिद टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जाता है कि उसका टेंपो पैगा गांव में एक स्कूल के पास खड़ा मिला। सुबह गांव के चौकीदार की नजर टेंपो पर पड़ी। अंदर देखा तो सीट के नीचे राशिद का शव पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ ही देर में एसपी अनिल सिंह शिशोदिया, एएसपी अनुराग सिंह, सीओ टांडा पंकज पंत समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राशिद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया। परिवार के लोग किसी भी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को उलझाया, कई शक के घेरे में
सैदनगर। राशिद की मौत किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, राशिद के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि रात 11 बजे आखिरी बार राशिद से बात हुई थी। इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस फिलहाल मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस के निशाने पर टेंपो चालक के करीबी भी बताए जा रहे हैं। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए इन लोगों से पूछताछ कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed