{"_id":"6ac00fa9c038a34bb70bfdf7","slug":"youth-assaulted-after-going-to-a-shop-to-buy-items-fir-registered-against-seven-people-rampur-news-c-282-1-smbd1027-181509-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुकान से सामान लेने गए युवक से मारपीट, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुकान से सामान लेने गए युवक से मारपीट, सात पर प्राथमिकी
Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
मिलक। परिवार के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम किरा निवासी पूरनलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की रात उनका पुत्र धर्मेंद्र चौराहे पर स्थित दुकान से सामान लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अन्नू, बल्लू, तन्नू, पप्पू, मंगली, कुसुम और प्रभा देवी ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने धर्मेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और लाठी-डंडों से मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।