{"_id":"61e05c13baf8a11a25358798","slug":"seeing-the-leopard-on-the-bridge-of-the-river-bahla-the-bike-rider-was-blown-away-swar-news-mbd4159268127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल्ला नदी के पुल पर तेंदुआ देख बाइक सवार युवक के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल्ला नदी के पुल पर तेंदुआ देख बाइक सवार युवक के उड़े होश
विज्ञापन
दढ़ियाल/रामपुर। बुधवार रात क्षेत्र के ग्राम भाउपुरा में बहल्ला नदी के पुल पर तेंदुआ देखकर बाइक सवार युवक के होश उड़ गए। युवक ने गांव जाकर ग्रामीणों को बताया तो हड़कंप मच गया। इस इसके बाद मस्जिद से एलान कर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। वहीं नौ दिन बाद भी ग्राम महुआखेड़ा के जंगल मे तेंदुआ पकड़ने को लगा पिंजड़ा खाली है। तो वहीं जौहर विवि परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने विवि परिसर व आसपास के इलाके में कांबिंग की।
तेंदुआ की मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे ग्राम भाउपुरा निवासी राहुल चौधरी बाइक से घर लौट रहा था। गांव से दो सौ मीटर पहले बहल्ला नदी के पुल पर बाइक की लाइट की रोशनी में अचानक तेंदुआ उसके सामने आ गया। इसके बाद युवक ने बाइक को दौड़ा दिया और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई देने की बात बताई।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले चौकीदार ने तेंदुआ देखे की बात कही थी। तभी से लगातार कांबिंग की जा रही है। गुरुवार को टीम ने कांबिंग की थी। लेकिन, तेंदुआ अभी दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन
गन्ने की छिलाई करने गए मजदूर तेंदुआ देखकर भागे
स्वार। मसवासी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी के जंगल में गन्ने की छिलाई करने गए मजदूर तेंदुआ देखकर भाग खड़े हुए।
गुरुवार को कुछ मजदूर गन्ना किसान मोहम्मद अली के खेत में गन्ना छीलने के लिए खेत पर पहुंचे थे। तभी खेत में तेंदुआ दिखाई दे गया। वन दरोगा शील कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुए के पैरों के निशान नहीं मिले। संवाद