फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Section of culpable homicide not amounting to murder increased in the case of death of an elderly man

Rampur News: वृद्ध की मौत मामले में गैर इरादातन हत्या की धारा बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Section of culpable homicide not amounting to murder increased in the case of death of an elderly man
शाहबाद। धुरयाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध बलवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादातन हत्या की धारा बढ़ा दी है। जांच के दौरान पुलिस इस मामले में कई और नाम बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि धुरयाई गांव में चार नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक पक्ष के घायल वृद्ध बलवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में वृद्ध के बेटे जयवीर की ओर से अजब सिंह, महताब, रविंद्र और सत्यभान के खिलाफ वृद्ध की मौत से पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है, जांच और तथ्य के आधार पर जितने भी नाम घटना से संबंधित प्रकाश में आते है, तो नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed