{"_id":"68cda540623df131f80c22f5","slug":"secretaries-sitting-on-strikelocks-on-committees-rampur-news-c-282-1-pbt1003-153944-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धरने पर बैठे सचिव...समितियों पर ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धरने पर बैठे सचिव...समितियों पर ताले
विज्ञापन
रामपुर। वेतन, पदोन्नति, समितियों का विघटन रोकने सहित कई मांगों को लेकर बी पैक्स समितियों के कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जिलेभर की बी पैक्स समितियों पर ताले डालकर धरना दिया। साफ किया, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
बी पैक्स कर्मचारी महासंघ के आह्ववान पर जिले भर के कर्मचारी इन दिनों आंदोलन पर हैं। गत दिवस महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने विकास भवन स्थित एआर दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। महासंघ से जुड़े 84 से ज्यादा समिति कर्मियों ने तालाबंदी करते हुए यहां पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की।
जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि प्रदेश की दो हजार से ज्यादा समितियों के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से कर्मचारियों को भारी दिक्कत हो रही है। कैडर सचिवों की पदोन्नति नहीं हो रही है। जिसकी वजह से सचिव काफी परेशान हैं। जिले की 15 समितियों को तोड़कर 15 नई समितियां बना दी गईं, जो कि नियम विरुद्ध हैं। कहा कि पहले ही कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। विघटन से समितियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
महामंत्री प्रदीप कुमार यादव ने भी समिति कर्मियों की मांगो को उठाया। समिति के लोगों ने अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। कर्मियों ने एआर को-ऑपरेटिव के तबादले की भी मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा महामंत्री और जयवीर सिंह चौहान समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।