फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second round indra dhanush mision started

बच्चों के टीकाकरण के साथ इंद्रधनुष का दूसरा राउंड शुरू

Thu, 05 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
second round indra dhanush mision started
जिले में बुधवार को मिशन इंद्रधनुष के दूसरे राउंड की शुरुआत की गई। इस दौरान सीएमओ ने महिला अस्पताल में अपनी मौजूदगी में टीका लगवाकर अभियान को हरी झंडी दी। मिशन इंद्रधनुष में दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के तहत 11 नवंबर तक पोलियो अभियान की तर्ज पर टीकाकरण व समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन



सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने बुधवार सुबह महिला अस्पताल से मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की। इसके बाद सीएमओ ने शाहबाद क्षेत्र के सत्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व डिप्टी डीटीओ ने दिए गए क्षेत्रों में भ्रमण कर अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन



सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम में दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खसरा, काली खांसी, हेपेटाइटिस, पोलियो, टिटनेस आदि के टीके लगाकर संक्रमण जनित बीमारियों से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए डब्ल्यूएचओ, कोर-एडरा, यूनीसेफ की टीमों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियान में करीब पच्चीस हजार बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत के दौरान एसीएमओ डा. एमएल पुष्कर, एसीएमओ डा. वीके त्यागी, महिला सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed