फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second phase of indradhunsh start

मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरु, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगेंगे टीके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
second phase of indradhunsh start
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरूकिया गया है। इसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण के लिए 1345 सत्रों को आयोजन किया जाएगा। जिसमें 3319 गर्भवती महिलाओं और 13762 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि, प्रथम चरण में 17495 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसको स्वास्थ्य विभाग ने पूरा करते हुए 21 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाया था। वहीं, प्रथम चरण में 4414 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा रखा गया था। जिसमें पांच हजार से अधिक महिलाओं को टीका लगाया गया था। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और गर्भवतियों को टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं से सर्वे कराया गया था। जिसके बाद बच्चों और गर्भवतियों की सूची बनाई गई। इसके बाद सोमवार को मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। जिसमें किसी कारण से नियमित टीकाकरण से छूट गए या गलतफहमी के चलते टीकाकरण न कराने वाले परिवारों को चिन्हित करने के बाद टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed