फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SDM helped the couple living in the open

Rampur News: खुले में रहने वाले दंपती की एसडीएम ने की मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
SDM helped the couple living in the open
रामपुर। खुले आसमान के नीचे रहने वाले दंपती की एसडीएम ने मदद की। दंपती को महीने भर के राशन के साथ गद्दे, लिहाफ देने के साथ आर्थिक मदद भी की। दुकानों की रखवाली के चलते दंपती ने रैन बसेरे में जाने से इन्कार कर दिया। शाहबाद के ढकिया रोड पर एक निर्धन परिवार रहता है। गांव में कोई आय का जरिया न होने के कारण वली अहमद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शाहबाद आ गए। रात में दंपती दुकानों की चौकीदारी करते हैं। दिन में सड़क किनारे होटल चलाते हैं। दुकानों के छज्जे के नीचे रहकर ही रात गुजारते हैं। इसकी सूचना मिलने पर शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और दंपती से रैन बसेरे में चलने को कहा, लेकिन दंपती ने मना कर दिया। क्योंकि दंपती दुकानों की रखवाली करता है। इसके बाद एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से कहकर एक माह का राशन और लेखपाल से जरूरत का अन्य सामान मंगवाकर दिया। साथ ही लिहाफ और गद्दे मंगवाकर दिए। दंपती की आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed