फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SDM did not answer the former MLA's call, the matter heated up due to social media post

Rampur News: एसडीएम ने नहीं उठाया पूर्व विधायक का फोन, सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाया मामला

Fri, 08 May 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 08 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SDM did not answer the former MLA's call, the matter heated up due to social media post
शाहबाद। पूर्व विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख पति काशीराम दिवाकर का फोन एसडीएम द्वारा न उठाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद चर्चा का विषय बन गया। पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब चार दिन पहले काशीराम दिवाकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब एसडीएम जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं, तो आम जनता की समस्याएं कैसे सुनी जाती होंगी।
विज्ञापन

पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। साथ ही कॉल से जुड़े स्क्रीनशॉट भी वायरल होने लगे, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और एसडीएम ने पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर से फोन पर संपर्क किया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भी उनके आवास पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने बताया कि अब एसडीएम से बातचीत हो चुकी है और कोई विवाद जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed