फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SDM angry over not resolving IGRS complaints properly

Rampur News: आईजीआरएस की शिकायतों का ठीक से समाधान न होने पर एसडीएम नाराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
SDM angry over not resolving IGRS complaints properly
रामपुर। शाहबाद में आईजीआरएस के माध्यम से मिली शिकायतों में से कुछ शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। इसको लेकर लेखपालों के साथ बैठक कर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए गुणवत्ता के साथ शिकायत निपटाने के निर्देश दिए हैं। शाहबाद तहसील से संबंधित शिकायतें आईजीआरएस के माध्यम से अधिकारियों को मिल रही हैं। शिकायतों को निपटने के लिए लगातार एसडीएम सक्रिय हैं। 29 शिकायतों का फीडबैक एसडीएम को मिला, जिसमें 10 शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट दिखाई दिए। जबकि 19 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले।
विज्ञापन

इसको लेकर एसडीएम ने शनिवार शाम को लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में 19 शिकायतों को सामने रखा गया। जिसमें शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं थे। संबंधित लेखपाल से जवाब-तलब करते हुए एसडीएम ने नाराजगी जताई और दोबारा निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि दोबारा ऐसा प्रकरण सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार राकेश कुमार सोनी, नायब तहसीलदार अरविंद शर्मा, लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed