फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Scuffle between female teacher and head master, CO reached

Rampur News: महिला शिक्षक और हेड मास्टर में हाथापाई, सीओ पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between female teacher and head master, CO reached
शाहबाद। शाहबाद के एक गांव में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के बीच जमकर कहासुनी हुई और दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को एक गांव के प्राइमरी स्कूल में दोपहर करीब एक बजे हेड मास्टर और महिला सहायक अध्यापक के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला सहायक अध्यापक का आरोप है कि वह लंच बॉक्स रखने के लिए कमरे में गई थी। इस दौरान हेड मास्टर ने बुरी नीयत से महिला सहायक अध्यापक का हाथ पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर हेड मास्टर द्वारा मारपीट की गई।
बाद में हेड मास्टर द्वारा खुद शोर मचाया गया। जिसके बाद मौके पर एक ग्रामीण आ गया। आरोप है कि उस ग्रामीण ने भी हेड मास्टर का साथ देते हुए महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। वहीं, दूसरी ओर हेड मास्टर का आरोप है कि महिला सहायक अध्यापक रोजाना लंच के समय प्राइमरी स्कूल में तैनात रसोईया के घर पर चली जाती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एक अभिभावक द्वारा महिला सहायक अध्यापक के बारे में बच्चों से पूछा गया। जिस पर बच्चों ने रसोइया के घर होने का हवाला दिया। वह अभिभावक रसोइया के घर पहुंच गया। जिस पर महिला सहायक अध्यापक ने अभिभावक को बुरा-भला कहा। हेड मास्टर का आरोप है कि स्कूल पहुंचकर महिला सहायक अध्यापक ने हेड मास्टर के सिर में लंच बॉक्स मार दिया और शर्ट फाड़ दी। इस मारपीट में हेड मास्टर के गुम चोटें आईं। महिला सहायक अध्यापक पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया है। घटना की सूचना पाकर सीओ संगम कुमार और कोतवाल पंकज पंत पहुंच गए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। वहीं, देर रात तक पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed