फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Scooty rider collides with bus driver in Azimnagar, death

अजीमनगर में बस चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider collides with bus driver in Azimnagar, death
सैदनगर। मंगलवार देर शाम अजीमनगर में एक निजी बस चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र में अजीमनगर थाने से कुछ दूरी पर हुआ। रामपुर के मोहल्ला घेर कलंदर खान ऊंची मस्जिद निवासी इकराम अली खान (60) का मिलक खानम में फार्म हाउस है। मंगलवार शाम वो अपने फार्म हाउस से रामपुर स्थित अपने घर रामपुर आ रहे थे। अजीमनगर थाने के नजदीक पीछे से आ रही एक निजी बस चालक ने स्कूटी सवार किसान टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। खून से लथपथ किसान को राहगीरों ने सड़क पर पड़ा देखा तो मदद को दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल किसान को एंबुलेंस में रखा। लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मृतक के शव को रामपुर लेकर चले गए। थाना अध्यक्ष राहुल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार इकराम अली खान हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed