{"_id":"6a402fd8413f2731b20af6ec","slug":"school-children-should-exercise-caution-following-the-orange-alert-for-heatwave-conditions-rampur-news-c-282-1-rmp1023-174252-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लू के आरेंज अलर्ट के बाद स्कूली बच्चे बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लू के आरेंज अलर्ट के बाद स्कूली बच्चे बरतें सावधानी
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल खुल गए हैं, लेकिन गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच प्रशासन ने इसको लेकर अभिभावकों के साथ ही बच्चों को भी सावधानी बरतने की अपील की है। गर्मियों की छुट्टी खत्म हो चुकी हैं। छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानियां बरतने की सलाह दी है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने लू के आरेंज अलर्ट को लेकर सावधानियां बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतिदिन हीट वेव से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह बरतें सावधानी
-घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही विद्यालय जाएं तथा पानी की बोतल साथ रखें।
-हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें
- अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक धूप से बचें
-चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, उल्टी, कमजोरी अथवा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल शिक्षक अथवा अभिभावक को सूचित करें।
-बच्चों को पर्याप्त पानी, ओआरएस एवं मौसमी फल उपलब्ध कराएं तथा यदि बच्चा अस्वस्थ या बुखार से पीड़ित हो तो उसे विद्यालय न भेजें।
- प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य बाहरी गतिविधियां सुबह अथवा शाम के अपेक्षाकृत कम गर्म समय में आयोजित की जाएं।
- किसी भी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें अथवा एम्बुलेंस सेवा 108 का उपयोग करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -