फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Satpal Singh became the president of Tanda Bar Welfare Association.

Rampur News: टांडा बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सतपाल सिंह

Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Satpal Singh became the president of Tanda Bar Welfare Association.
प्रथी सिंह चुने गए महासचिव, दो वोटों से जीतकर कोषाध्यक्ष बने राजवीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा। टांडा बार वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सतपाल सिंह अध्यक्ष और प्रथी सिंह महासचिव चुने गए। वहीं दो वोटों से जीत दर्ज कर राजवीर सिंह कोषाध्यक्ष बने।
शुक्रवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 64 मत पड़े। इसमें जसपाल सिंह को 28 मत प्राप्त हुए, जबकि सतपाल सिंह ने 36 मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में प्रथी सिंह को 46 मत मिले, जबकि राशिद अली को 18 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें धर्मेंद्र सिंह को 31 मत मिले, जबकि राजवीर सिंह ने 33 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण संबंधित उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विस्तार और संगठन की मजबूती के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed