फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sastri and gandhi jayanti celebrated

जिले भर में याद किए गए लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
sastri and gandhi jayanti celebrated
रामपुर। शुक्रवार को जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल-कॉलेज से लेकर विभिन्न संगठनों के कार्यालयों व अन्य स्थानों पर लोगों ने दोनों महापुरुषों के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मॉडल प्राथमिक विद्यालय कमोरा में प्रधानाध्यापिका सरिता रानी ने ध्वजारोहण किया। भाकियू अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने ग्राम लालू नगला में युवा प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा के आवास पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि दी। दढ़ियाल में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। फत्तावाला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एआरपी राकेश कुमार और परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रेणू चौहान ने ध्वजारोहण किया। गांधी इंटर कॉलेज दढ़ियाल में प्रबंधक युवराज सिंह, प्रधानाचार्य विधिराम मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। जनता महाविद्यालय पीपलीनायक और इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया। ग्लोबल इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज नारायनपुर में प्रबंधक योगेश कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं, दूसरी ओर शाहबाद और पटवाई क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाहबाद तहसील परिसर में एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण करने के बाद दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कोतवाली परिसर में शिवचरन सिंह ने ध्वजारोहण हुआ। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्षा शमा परवीन ने ध्वजारोहण किया। राजकीय इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कालेज में भी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जाहिदपुर स्थित रामरतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में प्रबंधक जगपाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में प्रबंधक रामप्रताप सिंह यादव ने दोनों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ढकिया पुलिस चौकी में इंचार्ज श्रीपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। खान सिंह जनता इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह सहित सभी शिक्षकों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित किए। खंजीपुरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक शिशुपाल सिंह ने पुष्प अर्पित किए। नादरगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ओमेंद्र शर्मा, पटवाई थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार, सैफनी में इंट्रीग्रल डिग्री कॉलेज में प्रधानाध्यापक डॉ. असीम अली, दनियापुर मार्ग पर स्थित संविलियन विद्यालय कन्या स्कूल के स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. राम लक्ष्मण गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सहमंत्री यशपाल सिंह, जन शक्ति दल के जिला प्रभारी हरीश गौतम, स्वार और मसवासी क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वार नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शफीक अहमद अंसारी ने माल्यार्पण किया। स्वार कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह बघेल, तहसील में तहसीलदार ने, बालक-बालिका जूनियर हाईस्कूल, मसवासी में चौकी इंचार्ज अमर सेन, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed