फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sarie adalat

यहां दो माह में मिल जाता है इंसाफ 

Sun, 15 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
sarie adalat
शरई अदालत

विज्ञापन
 यहां सिस्टम की खामी के चलते तारीख पर तारीख नहीं पड़ती, दो-ढाई महीने में इंसाफ हो जाता है। दालरुल कजा (शरई पंचायत) अल हिंद मजलूम और परेशान लोगों के  इंसाफ का एक जरिया बन गई है।

शरई पंचायत में तलाक, दहेज, मेहर, जमीन- जायदाद और खुला के मामले निपट रहे हैं। कुरान और हदीस की रोशनी में अब तक यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल समेत कई सूबों के 500 से ज्यादा मामले निपटाए जा चुके हैं। 25 से ज्यादा मसलों पर  सुनवाई चल रही है। शरई अदालत में फौरन इंसाफ मिलने से इंसाफ की तलाश में आने वालों की तादात भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


कुरान और हदीस की रोशनी में मुस्लिमों के मामलों को हल करने के लिए मदरसा जामे उल उलूम फुरकानिया पुराना गंज में 1972 दारुल कजा (शरई पंचायत) अलहिंद कायम की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2011 में दारुल कजा  मुस्लिम पर्सनल-ला बोर्ड की जेरे निगरानी में आ गई। शरई पंचायत में पेचीदा से पेचीदा मसला दो से ढाई महीने में निपटा दिया जाता है। शरई पंचायत में 25 से ज्यादा मसलों पर सुनवाई चल रही है। इनमें ज्यादातर तलाक और खुला के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed