{"_id":"a63fbc1bb48adcc5248bfa61f5090c2f","slug":"sapa-party-failed-in-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का दावा खारिज, सिर्फ एक सदस्य जीता : अब्दुल सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का दावा खारिज, सिर्फ एक सदस्य जीता : अब्दुल सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने सपा का दावा खारिज करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में सपा का सिर्फ एक सदस्य जीता है। सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने दो वार्डों के वोटों की गिनती में गड़बड़ी की है। वह अपने लोगों से राय मशविरा करने बाद अध्यक्ष पद का दावा पेश करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा जिला पंचायत के चुनाव में सपा 13 सीटों पर जीत का जो दावा पेश कर रही है, वह गलत है। सपा का सिर्फ एक सदस्य ही जीता है, वह हैं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सलीम कासिम की पत्नी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चुनाव में जीत के लिए 18 सदस्य चाहिए।
अल्लाह का हुकम होगा तो उनका अध्यक्ष बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारियों ने 14 और 18 वार्ड से जीते प्रत्याशियों को हराकर दूसरे उम्मीदवारों को धांधली कर जिता दिया। मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से की गई है। साथ ही दो वार्डों की मतगणना में गड़बड़ी के खिलाफ अदालत भी जाएंगे।
विज्ञापन
वह ग्रामीण क्षेत्र की 15 लाख जनता के हक की आवाज उठाते रहेंगे। सड़क, बिजली और पुलों के निर्माण को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह आगे भी इसी तरह जनता के बीच रहेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम भी थीं।