फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sanatan dharm inter college won the match of table tenis

टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कालेज की टीम रही विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
sanatan dharm inter college won the match of table tenis
रामपुर। कोसी मंदिर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 19 वर्ग में सनातन धर्म इंटर कालेज विजेता रही। अंडर 14 वर्ग में रामलीला पब्लिक इंटर कालेज की टीम ने जीत का परचम लहराया। निर्णायक की भूमिका में प्रभुदयाल, हरपाल सिंह, प्रतेश श्रीवास्तव, सलीम यूसुफ जैदी रहे।
विज्ञापन

अंडर 19 वर्ग में प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सनातन धर्म इंटर कालेज और राजकीय रजा इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें सनातन धर्म इंटर कालेज की टीम मुकाबला जीतकर विजेता रही। वहीं, दूसरा मुकाबला अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुआ जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम विजयी रही। उधर, अंडर 14 बालिका वर्ग सिंगल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुए तीसरे मुकाबले में रामलीला पब्लिक इंटर कालेज की टीम ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed