फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   samporan samadhan diwas in rampur

....फूट-फूट कर महिला ने रोते हुए कहा आप अधिकारी यहां क्यों बैठे हुए हो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
samporan samadhan diwas in rampur
शाहबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम से रोकर शिकायत करती महिला।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
शाहबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में एक महिला भूमि संबंधित शिकायत लेकर पहुंची। महिला की समस्या का समाधान न होने पर वह आक्रोशित हो गई और अधिकारियों से बोली कि आप यहां किसलिए बैठें हैं जब समाधान ही नहीं करना। एसडीएम ने तुरंत पेशकार को तलब कर मामले का निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी की अध्यक्षता में चल रहा था। इस दौरान इनके साथ एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान रामपुर के ज्वालानगर निवासी रामगोपाल कश्यप की पत्नी सोनी कश्यप अपनी शिकायत लेकर पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि लगभग बाइस वर्ष पूर्व उनके ससुर पटवाई के निस्बा निवासी लोशन लाल ने एक व्यक्ति से कृषि की भूमि खरीदी थी। कृषि भूमि का बैनामा करा दिया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। महिला का आरोप था कि मामले की तारीख के समय कोई न कोई अधिकारियों और पेशकार की ओर नई समस्या खड़ी कर दी जाती है और मामले को लंबा खींच दिया जाता है। इस दौरान आक्रोशित महिला ने अधिकारियों से दो टूक कहा की आप अधिकारी यहां क्यों बैठते है जब आप कोई सुनवाई नहीं करते हैं तो। इस दौरान एडीएम राजस्व रामभरत तिवारी ने महिला की बात सुनकर पेशकार को तलब कर लिया। पूरा प्रकरण सुनने के बाद एडीएम ने पेशकार की जमकर फटकार लगाई और महिला को आश्वासन देते हुए मामले का निस्तारण के लिए कहा। जिसके बाद महिला अपने आंसू पोछते हुए वापस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed