फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sammed sikhar award

सम्मेद शिखर के तीर्थ यात्री सम्मानित

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
sammed sikhar award
रामपुर के विनयांजलि कार्यक्रम में बोलते जैनमुनि सागर महाराज।

विज्ञापन

दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित जैन मंदिर में श्रेष्ठ सागर जी महाराज का विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालकर जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

शहर के मुहल्ला फूटा महल स्थित दिगंबर जैन मंदिर में समाधिस्थ मुनि श्रेष्ठ सागर जी महाराज का विनयांजलि व समाधि महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। आचार्य 108 वासूपूज्य सागर महाराज के शिष्य समाधिस्थ मुनि श्री श्रेष्ठ सागर जी महाराज का विनयांजलि व समाधि महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मुनि श्रेष्ठ सागर जी महाराज का गृहस्थ नाम रतन चंद्र जैन था।
विज्ञापन


वह जैन इंटर कालेज में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। जून 2006 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने अपना जीवन साधु चरणों में लगा दिया। 25 दिसंबर 2016 को मुनि श्रेष्ठ सागर जी महाराज ने मध्यप्रदेश के मुल्लाई जिला बेरूल में ली। इस मौके पर दीप प्रज्वलन के बाद मंगल चरण का कार्यक्रम हुआ। भजन भी पेश किए। इस मौके पर समर्पण सागर जी महाराज ने उनके बताए हुए आदर्श को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के तीर्थ यात्रियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन,  भारत भूषण जैन, अशोक जैन, डा. जितेंद्र कुमार जैन, नितिन जैन, प्रमोद जैन, आमिर हाशिम, राकेश जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed