फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sales of induction and kettle increased

Rampur News: इंडक्शन व केतली की बिक्री बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sales of induction and kettle increased
गैस की किल्लत को देखते हुए लोगों ने बिजली के उपकरणों का लिया सहारा
विज्ञापन

रामपुर। गैस की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि अब लोग खाना पकाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तरफ रुख करने लगे हैं। एजेंसियों पर सिलिंडर न मिलने से परेशान लोग बाजार में इंडक्शन, केतली, एयर फ्रायर और माइक्रोवेव की खरीदारी कर रहे हैं। इन दिनों इन उपकरणों की डिमांड तेजी से बढ़ी है और लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान के बड़े मॉल और दुकानदारों ने बताया कि इंडक्शन की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। एक दिन में जिले में 500 से अधिक इंडक्शन बिक रहे हैं। दो हजार रुपये से इंडक्शन की शुरुआत होती है, जबकि ब्रांड के अनुसार यह 4500 रुपये तक हैं। चाय-पानी के लिए केतली 1099 से 2999 रुपये में मिल रही है। एयर फ्रायर चार से 15 हजार तथा माइक्रोवेव छह से 20 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। छोटे व्यवसायियों का धंधा प्रभावित हो रहा है और लोग विकल्प के तौर पर बिजली उपकरणों पर निर्भर हो गए हैं। बड़ी कंपनियों की ओर से दी जाने वाली छूट भी अब खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

10-20 इंडक्शन की हो रही बिक्री
मॉल के सेल्स इंचार्ज राकेश खटियार बताते हैं कि इस समय औसतन 10 से 20 इंडक्शन की बिक्री हो रही है। पहले औसतन एक या दो इंडक्शन चूल्हा बिकता था। लोगों के लिए गैस न मिलने के बाद यही ऑप्शन बच रहा है, जिसके चलते लोग यहां खरीदारी करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडक्शन की बिक्री में हुआ है इजाफा
अभी तक हमारे पास इंडक्शन की बिक्री ज्यादा नहीं थी लेकिन गैस की समस्या से अब लोग इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीद करने में रुचि ले रहे हैं। हालांकि इतना ज्यादा भी फर्क भी नहीं है।-राकेश खटियार, सेल्स इंचार्ज

------------

मरम्मत के लिए पहुंच रहे छह से आठ

लंबे समय से लोगों के घरों में रखे इंडक्शन और अन्य उपकरण अब लोग सही कराने के लिए भी पहुंच रहे हैं। दुकानों पर लोग अपना इंडक्शन सही कराने के लिए दे रहे हैं। मरम्मत करने वाले मैकेनिक की दुकानों पर यह इकट्ठे हो रहे हैं।
----------------

उपकरण और उनके रेट

उपकरण रेट
इंडक्शन 2299-4500 तक
एयर फ्रायर 4199-15999 तक
माइक्रोवेव 6990-20000 तक
इलेक्ट्रॉनिक केतली 1099-2999 तक
-----------------------

क्या कहते हैं लोग---
घर पर भोजन पकाने में काफी दिक्कत हो रही है। इंडक्शन महंगा जरूर है लेकिन गैस नहीं मिलने पर ये ही खाना बनाने में काम आएगा।
-अनिल कुमार


गैस नहीं मिल पा रही है। घर वालों ने इस ईद पर इंडक्शन खरीदने का निर्णय लिया है। इसलिए इंडक्शन और इलेक्टि्रक केतली खरीदने के लिए पहुंचा हूं।

-परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed