{"_id":"6894fb7c9781ce7cc80fd13d","slug":"salary-will-be-stopped-if-work-is-not-completed-within-the-time-limit-rampur-news-c-282-1-rmp1016-151065-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: समय सीमा के भीतर कार्य न करने पर रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: समय सीमा के भीतर कार्य न करने पर रुकेगा वेतन
विज्ञापन
शाहबाद। बृहस्पतिवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके चंदेल ने 31 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। इनमें एनसीडी स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी, सी-बैक फॉर्म, और ई-कवच पोर्टल पर की गई प्रविष्टियों की प्रगति की जांच की गई।
समीक्षा के दौरान जिन अधिकारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें तीन दिवस के भीतर लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोका जा सकता है। मंडलीय क्वालिटी सलाहकार डॉ. प्रशांत ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने कार्यों के प्रति गंभीरता दिखाएं। प्रतिदिन लक्ष्य पूरे करें।
उन्होंने कहा कि कार्य में ढिलाई लक्ष्य की पूर्ति में बाधा बनती है। बैठक में मंडलीय परिवार नियोजन परामर्शदाता पंकज सक्सेना, मंडलीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी देवेंद्र सैनी, बीपीएम विकास कुमार, बीएमसी शादाब अली खान, एआरओ अल्ताफ अहमद, बीसीपीएम उपकार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।