{"_id":"574b43f64f1c1beb4d108e5f","slug":"salam-ki-rajniti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलियागंज में अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे सलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलियागंज में अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे सलाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 30 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि विधायक और मंत्री जनता को अपना गुलाम समझ रहे हैं। यह नेता भूल रहे हैं कि जनता जिसे चाहे सिंहासन से उतार दे। पूर्व जिला पंचायत अब्दुल सलाम ने पंजाबनगर स्थित फार्म हाउस पर हुई समर्थकों की बैठक में कहा कि गांवों में रहने वाले लोग उनका परिवार हैं।
वो अपने परिवार पर किसी तरह का जुल्म नहीं होने देंगे। मंत्री के इशारे पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें जेल तो भिजवा दिया पर जुल्म के खिलाफ उठने वाली आवाज बंद नहीं करा सकते। आलियागंज और शौकतनगर के लोग कई साल से मंत्री का जुल्म झेल रहे हैं। अपनी निजी फैक्ट्री के खातिर लोगों की जमीन छीनकर उन्हें बेघर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर शीघ्र ही आलियागंज के पीड़ित परिवारों को आवास और भूमि उपलब्ध नहीं कराई तो ईद बाद आलियागंज में समर्थकों के साथ फिर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। समर्थकों से कहा कि फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। जनता जब चाहे मंत्री और विधायक को सिंहासन से उतार सकती है। आने वाले समय में ऐसा ही होगा। इस मौके पर शाहिद हुसैन, जाकिर प्रधान, सुल्तान सिंह, फैसल, आशक, कुरबान प्रधान, रईस प्रधान, शेर सिंह, हरदेव सिंह, इरफान अली, मुजफ्फर अली, हाफिज जमील भी थे। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया। अध्यक्षता पलविंदर सिंह और संचालन हाफिज अकील ने किया।