फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Saint Ravidas gave new direction to the society: Commissioner

संत रविदास ने समाज को दी नई दिशा : कमिश्नर

Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas gave new direction to the society: Commissioner
आंबेडकर पार्क में रविदास जयंती समारोह में बोलते मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : संवाद
रामपुर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास जी के मन में किसी भी प्रकार का कोई छल कपट नहीं था। वह समाज को नई दिशा देने के लिए हमेशा लोगों को प्रेरित किया करते थे। उनके जीवन से सभी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय जाटव महासभा की ओर से संत रविदास जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि समाज सुधारक संत रविदास जी समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करते थे। वह हिंदू मुस्लिम जैसे जाति वर्गों का विरोध करते थे। उनका कहना था कि भगवान एक है। उसका कोई वर्ग नहीं है। उन्होंने समाज के लिए बहुत कार्य किए हैं तथा उनका जीवन समाज को सुधारने की ओर प्रेरित था। संत रविदास के द्वारा 40 ऐसे उपदेशों को दिया गया, जिनको आज ग्रंथों में स्थान प्राप्त है। डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज के लिए अनेकों कार्य किए, इसलिए समाज भी उनके जन्म दिवस को बड़े ही उल्लास और प्रशंसा के साथ मनाते है। संगीत नृत्य तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समाज को एक नई दिशा तथा उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को अनुसरण करने के लिए आज भी कई लोग प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि संत रविदास जी सच्चे और ईमानदार भक्त थे। हमें जो भी काम करना है वह ईमानदारी से करना है और सच्ची श्रद्धा से करना चाहिए अगर आप काम कर रहे हैं तो उसमें आपका मन होना अति आवश्यक है। अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर दशरथ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष महेश कुमार सागर ने सभी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमरपाल सिंह, सुशील चौधरी, जबर सिंह सागर, शांति शरण सागर, राकेश कुमार सागर, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सागर, मुकेश कुमार सागर, सुरेश कुमार सागर, सुरेंद्र कुमार सागर, फूल सिंह सागर, विनोद सागर, अशोक कुमार सागर, हुकुम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed