फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sahedidiwas of guru arjune dev celebrated

वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह से गूंज उठी फिजां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
sahedidiwas of guru arjune dev celebrated
रामपुर। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर हुए शबद-कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सतश्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवाक की देर रात गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार में भारी दीवान सजाया गया। भव्य रूप से सजे दीवान के सम्मुख श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीष लिया। पहले स्थानीय रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। इसके बाद जालंधर से आए भाई अमृतपाल सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन कर गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और समाज की रक्षा के लिए व्यक्ति को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। देर रात दीवान की समाप्ति पर अरदास हुई। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान गुरुजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, हरबंश सिंह, हरपाल सिंह, नानक सिंह,मंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, तपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीतम सिंह, जगजीत सिंह, निरवैर सिंह, अमरदीप सिंह, अवतार सिंह, चरण कौर, स्वर्ण कौर, जसपाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed