फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Russian ambassador Denis Alipov will come to Rampur in March

Rampur: मार्च में रामपुर आएंगे रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Wed, 18 Jan 2023 09:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

नई दिल्ली स्थित दूतावास में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से मुलाकात के दौरान राजदूत ने रामपुर आगमन को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
Russian ambassador Denis Alipov will come to Rampur in March
नवेद मियां के साथ रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव मार्च में रामपुर आएंगे। वो रजा लाइब्रेरी का दौरा करेंगे। साथ ही शैक्षिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नई दिल्ली स्थित दूतावास में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से मुलाकात के दौरान राजदूत ने रामपुर आगमन को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

 
रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव से उनकी विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि रूस-भारत राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह दोनों ही देशों के बीच समृद्ध और विविध सांस्कृतिक बंधनों, ऐतिहासिक मित्रता, आपसी हित और विश्वास का एक बहुत ही ज्वलंत उदाहरण है। यह दोस्ती भविष्य में और ज्यादा मजबूत होगी। रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी का भरोसेमंद और मैत्रीपूर्ण चरित्र दुनिया भर के देशों के लिए एक सटिक उदाहरण है।
विज्ञापन


नवेद मियां ने बताया कि राजदूत डेनिस अलीपोव की रुचि शैक्षिक विकास, कला, साहित्य और संस्कृति में है। जब वो मार्च में रामपुर आएंगे तो विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी जाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed