फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rule of law in the state, there are no riots and riots: Swatantradev

प्रदेश में कानून का राज, नहीं होते हैं दंगे-फसाद: स्वतंत्रदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rule of law in the state, there are no riots and riots: Swatantradev
रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम - फोटो : RAMPUR
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। जहां कानून का राज होता है वहां दंगे-फसाद नहीं होते हैं। भर्तियों में कोई रिश्वत नहीं लेता। अब गरीब का बेटा और बेटी भी सरकारी सेवा में बिना रिश्वत के आ सकते हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री बताया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा प्रदेेश अध्यक्ष ने कहा कि यह इस राज्य का सौभाग्य है कि योगी आदित्यनाथ यहां के मुख्यमंत्री हैं। इसी वजह से प्रदेश में कानून का राज कायम हो सका है। अब बेटियां 24 घंटे सुरक्षित तरीके से निकल सकती हैं, वरना सपा के शासन में तो बेटियां स्कूटी पर भी रात में नहीं निकल सकती थीं।
विज्ञापन

उनके साथ छेड़खानी की घटनाएं होती थीं। जब वे थाने में रिपोर्ट लिखाने जाती थीं, तो लखनऊ के मियां जी और रामपुर के मियां जी का पुलिस के पास फोन आ जाता था। बेटियों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती थी। लेकिन, अब प्रदेश में कानून का राज है। सपा के शासन में दलाल थैले लेकर घूमते थे और लोगों से भर्तियों के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती थी। अब गरीब की बेटी और बेटा भी बिना रिश्वत दिए सरकारी सेवा में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर पाबंदी लगाई जाती थी, लेकिन अब कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद को सबसे ऊपर बताते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के लिए व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद को नहीं देखा जाता। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का बिना किसी भेदभाव के विकास किया है। उसमें रामपुर भी शामिल है। रामपुर की जनता को देखकर साफ लग रहा कि 2022 के चुनाव में रामपुर की पांचों विधानसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
अब बिलासपुर को भी मिलती है बिजली : औलख
रामपुर। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि 2017 से पहले हमारे विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में बिजली नहीं आती थी। लेकिन, योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद हमारी विधानसभा में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए। बिजली 24 घंटे मिलती है, जबकि किसानों को सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली मिलती है।

औलख ने कहा कि हमने देखा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुख्यमंत्री 24 में से 20 घंटे काम करते थे। उनकी आंखें सूज जातीं थीं। उन्होंने दिन-रात एक कर प्रदेश को विकास के रास्ते पर पहुंचाया है। भाजपा सरकार में हमारे विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में इतने विकास के कार्य हुए, जो पहले कभी नहीं हुए। 1700 करोड़ रुपये के विकास कार्य सिर्फ हमारे विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। ऐसे में अब रामपुर की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। सभा स्थल की भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह नजारा देखकर और स्पष्ट हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed