{"_id":"69920c42b57f8e6061025d99","slug":"rte-2045-applications-received-so-far-in-the-first-phase-rampur-news-c-282-1-rmp1027-164374-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : पहले चरण में अभी तक आए 2045 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : पहले चरण में अभी तक आए 2045 आवेदन
Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में दो फरवरी से आरटीई के तहत आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पहला चरण 16 फरवरी को समाप्त होगा। अब तक 2045 आवेदन आ चुके हैं। सोमवार को पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, जिसमें अभी और भी आवेदन आने की संभावना है। वहीं 18 फरवरी को पहले चरण की लॉटरी निकाली जाएगी।
जिले में संचालित निजी स्कूलों में आरटीई के तहत पोर्टल पर 762 स्कूल पंजीकृत हैं, जिनमें करीब छह हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश मिलता है और पढ़ाई से लेकर किताबों तक का खर्च सरकार उठाती है। इस बार अभिभावक अपने वार्ड या गांव के आसपास के अधिकतम 10 विद्यालयों का विकल्प दे सकते हैं। आवेदन के लिए जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो तथा निवास प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। बताते चलें की जिले में आरटीई के तहत अब तक 7500 बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बयान
आरटीई के पहले चरण में प्रवेश के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। इन आवेदनों का सत्यापन पूरा होने के बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण प्रारंभ होगा। अभिभावकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - कल्पना देवी, बीएसए