फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rs 5.58 crore deposited in RDA since February

Rampur News: आरडीए में फरवरी से अब तक 5.58 करोड़ रुपये हुए जमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.58 crore deposited in RDA since February
रामपुर। अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसा गया तो फरवरी माह से 6 मार्च तक रामपुर विकास प्राधिकरण के कोष में 5.58 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। जिलाधिकारी व आरडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माणों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

आरडीए के सहायक अभियंता रामकिशन सारस्वत ने बताया कि प्राधिकरण की कार्रवाई से घबराकर प्राधिकरण कोष में अवैध निर्माण करने वालों ने फरवरी माह मे तीन करोड़ रुपये जमा कराए। वहीं मार्च के प्रथम सप्ताह में प्राधिकरण कोष में 2.58 करोड़ रुपये की धनराशि शमन व अन्य मदों में प्राप्त हुई। जिसमें 58 लाख रुपये प्राधिकरण कोष में व दो करोड़ रुपये की धनराशि अग्रिम चेक से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अवर अभियंताओं द्वारा निरंतर नगर के प्रमुख बाजारों शौकत अली, जौहर अली रोड, डायमंड रोड, नैनीताल रोड, शाहबाद रोड पर निर्मित व्यवसायिक भवनों, नर्सिंग होम, बैंक्वेट हॉल आदि का चिह्नीकरण किया गया है। इन भवनों के स्वामी द्वारा शमन शुल्क का भुगतान न किए जाने पर भवनों को सील करने व ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed