फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rs 16.22 lakh spent on free travel of sisters

बहनों की नि:शुल्क यात्रा पर खर्च हुए 16.22 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 16.22 lakh spent on free travel of sisters
रामपुर। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में 48 घंटे नि:शुल्क यात्रा के तोहफे का बहनों ने भरपूर फायदा उठाया। रामपुर डिपो ने बहनों की नि:शुल्क यात्रा पर 16.22 लाख रुपये खर्च किए। दो दिनों 14 हजार से अधिक बहनों ने सफर तय किया। वहीं, त्योहार पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाते हुए निगम ने पांच दिनों में 45.27 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सरकार ने 29 अगस्त की रात से 31 अगस्त की रात तक बहनों के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई थी। रामपुर डिपो से 56 बसें दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ सहित विभिन्न रूटों पर चली थीं। 30 अगस्त को 7623 और 31 अगस्त को 6395 महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया। महिलाओं ने 16.22 लाख रुपये का नि:शुल्क सफर किया। महिलाओं के अलावा सफर पर निकले पुरुष और बच्चों की भीड़ का फायदा डिपो को पहुंचा और 29 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक त्योहार के मौके पर डिपो ने 45.27 लाख रुपये की आमदनी की।
विज्ञापन

-------------
त्योहार पर निगम की बसों ने बहनों को दो दिन नि:शुल्क यात्रा कराई। यात्रियों की भीड़ का फायदा निगम को पहुंचा और अच्छी कमाई हुई।
---दीप चंद जैन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed