फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rovers rengers camp complete

उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का मजबूत होना जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
rovers rengers camp complete
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज में चल रहे रेंजर्स-रोवर्स शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। युवाओं का आह्वान किया गया कि वह भविष्य के निर्माता हैं। लिहाजा, उन्नत राष्ट्र के निर्माण के लिए मजबूती से जुट जाएं। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार को शिविर का अंतिम दिन था। समारोह का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. सैयद एजाज अली ने कहा कि रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर युवाओं को भविष्य में आने वाली जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए कौशल विकास का मंच है। युवा छात्र कल के समाज का निर्माण करेंगे और मजबूत युवा ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि युवाओं को जीवन को जिंदादिली से जीने का हुनर इस प्रकार के शिविर युवाओं को सिखाते हैं। महाविद्यालय छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु विविध गतिविधियो को आयोजित करने में प्रदेश का अग्रणी महाविद्यालय रहा है। छात्रों द्वारा बनाये गए टेंट एवं साज-सज्जा, रंगोली रचना का निरीक्षण अतिथिगण, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा भोजन पाक कला का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें सभी टोलियो ने विभिन प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजनों को बनाया। पांच दिवस की अवधि में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. विनीता सिंह, डॉ. दीपा अग्रवाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जागृति मदान एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन रोवर लीडर डॉ. राजेश कुमार एवं संचालन रेंजर्स लीडर डॉ. मोनिका खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed