फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   roll number is must on every page of answer book

यूपी बोर्ड परीक्षा : परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
roll number is must on every page of answer book
रामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी को अब अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक लिखना होगा। साथ ही उत्तर पुुस्तिका का क्रमांक उपस्थिति पत्रक पर अंकित करना होगा। उत्तर पुस्तिका पर अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका क्रमांक को उपस्थित पत्रक पर अंकित करने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार शासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा में जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों की बोर्ड द्वारा ऑनलाइन डयूूटी लगाई गई हैं । वहीं, सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में परीक्षा होगी। शासन ने नकल कराने वाले लोगों पर रासुका लगाने के भी निर्देश दिए हैं। परीक्षा में नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक और निर्णय लिया है। इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येेक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अंकित करना होना। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर एक क्रमांक होगा। उत्तर पुस्तिका के इस क्रमांक को परीक्षार्थियों को उपस्थिति पत्रक पर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

नकल माफिया नहीं बदल सकेंगे उत्तर पुस्तिकाएं
उत्तर पुस्तिकाओं पर क्रमांक अंकित होने से यह पता रहेगा कि किस परीक्षार्थी को किस क्रमांक की उत्तर पुस्तिका मिली है। इससे नकल माफिया किसी भी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका नहीं बदल सकेंगे। उपस्थिति पत्रक उत्तर पुस्तिकाओं के साथ जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं जांचने वाला परीक्षक पहले उत्तर पुस्तिकाओं के क्रमांक को उपस्थित पत्रक पर परीक्षार्थी द्वारा लिखे गए क्रमांक से मिलान करेगा। अगर उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और उपस्थित पत्रक पर अंकित क्रमांक मेल नहीं खाएंगे तो परीक्षक इसकी सूचना बोर्ड को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed