Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father did his dream, I got the punishment of my name: Abdullah Azam

पिता को उनके ख्वाब की, मुझे मेरे नाम की सजा मिली : अब्दुल्ला आजम

Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Father did his dream, I got the punishment of my name: Abdullah Azam
रामपुर। पिता आजम खां के साथ शनिवार शाम जेल से बाहर आने के बाद अब्दुल्ला आजम ने तंज भरे लहजे में सिस्टम और अपनी कानूनी लड़ाइयों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को उनके यूनिवर्सिटी बनाने के ख्वाब की और मुझे मेरे अब्दुल्ला नाम की सजा मिली है।
विज्ञापन


जेल से बाहर आते ही अब्दुल्ला आजम का यह दर्द और तंज सोशल मीडिया से लेकर सियासत के गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है। वह बोले-पिछले आठ सालों में जो हमारे साथ हुआ है, वह शायद ही किसी के साथ हुआ हो... भैंस चोरी, बकरी चोरी, मुर्गी चोरी, जाने क्या-क्या।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त मीडिया से मुखातिब हुए अब्दुल्ला आजम ने तंज कसते हुए कहा कि आजम साहब को 10 साल की सजा टीवी-फ्रिज चोरी करने में नहीं, करवाने में हो गई और उस जगह पर हो गई, जहां कभी घर-मकान थे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जन्मतिथि विवाद का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने बेहद भावुक और कड़े शब्दों में कहा है कि मैं एक ऐसा बदनसीब इंसान हूं, जिसकी पैदाइश का वीडियो साक्ष्य है, अस्पताल का रिकॉर्ड है, मां की मैटरनिटी लीव के सबूत हैं। फिर भी मैं पिछले सात साल से इस बात की सजा काट रहा हूं कि मैंने अपनी गलत जन्मतिथि ठीक क्यों करा ली। मेरी बदनसीबी है कि मैं इसे साबित नहीं कर सका, क्योंकि मेरा नाम अब्दुल्ला है। यदि मेरा नाम अब्दुल्ला नहीं होता, तो शायद मैं इस सच को साबित कर पाता। हमारे पास कोई अधिकार नहीं है, हम इंसान नहीं हैं।

अब्दुल्ला आजम ने सवाल उठाया कि क्या उनका परिवार वाकई समाज के लिए इतना बड़ा खतरा है ? उन्होंने कहा है कि एक गलती हो गई उनसे (आजम खां से), उन्होंने उस रामपुर में पढ़ाई का इंतजाम कर दिया जहां साक्षरता दर सिर्फ 22 फीसदी थी। उन्होंने ख्वाब देखा कि मेरे शहर में एक यूनिवर्सिटी बने। उनका यही ख्वाब देखना बहुत बड़ी गलती हो गई। अगर बाकी नेताओं की तरह वे भी सिर्फ अपनी राजनीति करते, तो आज हालात कुछ और होते। उन्हें उनके ख्वाब की और हमें हमारे नाम की सजा मिली है।


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आजम खां को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर अब्दुल्ला आजम ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इसमें क्या कहें ? आज जमानत पर छूटेंगे, तो कल फिर किसी टीवी-फ्रिज चोरी के मामले में दोबारा सजा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed