{"_id":"607dbf298ebc3ebd0c457943","slug":"rohru-news-youth-congress-protest-against-government-in-jangra-rampur-news-sml367965198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगला में युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगला में युवा कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
नायब तहसीलदार जांगला को ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। युवा कांग्रेस ने जांगला उपतहसील मुख्यालय में सोमवार को युवा कांग्रेस ने गैस के दामों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस की बैठक जांगला में रोहडू़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सिंटियाण की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद युवा रोहडू़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल गैस खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी के लिए रोष व्यक्त किया।
विरोध प्रदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार निरंतर बढ़ती गैस पेट्रोल-डीजल खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ेातरी पर नियंत्रण करें और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करना पडे़गा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में जिला शिमला युकां अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, रोहडू़ युकां उपाध्यक्ष अशोक डांडा, प्रदेश युकां सोशल मीडिया प्रभारी वरुण पामटा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी समन्वयक जीवन माकटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू़ के सचिव एवं सोशल मीडिया संयोजक विनोद शिलाल, सोशल मीडिया समन्वयक रजत हमटा, अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष लोकेंद्र सुनसान, रोहडू़ कांग्रेस मंडल के महासचिव यशपाल वर्मा, टोडसा पंचायत के उपप्रधान बनवारी लाल सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया।