फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   roadways earned 1crore and 21 lac

दिवाली पर खूब दौड़ी रामपुर डिपो की बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
roadways earned 1crore and 21 lac
रामपुर। परिवहन विभाग को दिवाली और भाईदूज के मौके पर यात्रियों की भीड़ का खूब फायदा हुआ। त्योहार पर यात्रियों के आवागमन के चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा रोडवेज ने खूब कमाई की। रामपुर डिपो ने 10 दिनों में 1 करोड़ 21 लाख रुपये की आय अर्जित की। इस मामले में मंडल में पीतल नगरी डिपो अव्व्ल है। जबकि प्रति बस आय के हिसाब से रामपुर डिपो पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व के मद्देनजर 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक बसें चलाई गईं। इस अवधि में रामपुर डिपो की 71 बसों का नियमित रूप से विभिन्न रूटों पर संचालन किया गया। त्योहार पर गैर जनपद से आए यात्रियों की भीड़ का रोडवेज ने भरपूर फायदा उठाया। 10 दिनों में रामपुर डिपो की बसों ने 3 लाख 5 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। जिसमें 1 करोड़ 21 लाख रुपये की आय दर्ज की गई। इस दौरान बस का लोड फैक्टर 71 प्रतिशत का रहा। प्रति बस आय के मामले में रामपुर डिपो ने 17059 की आय प्राप्त की जो मंडल में सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed