फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roadways buses started, life back on track

Rampur News: रोडवेज बसें चलीं, पटरी पर लौटी जिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started, life back on track
रामपुर। दो दिन तक चली चालकों की हड़ताल के बाद तीसरे दिन बुधवार को रोडवेज बसों के पहिये घूमे। हालांकि, सवारियां कम होने के चलते रोडवेज बस डिपो से 72 में से 30 बसों का ही संचालन शुरू किया गया। बसें चलने से स्टेशन पर भी भीड़ कम हो गई। ट्रक चालकों की हड़ताल भी खत्म होने से जरूरी चीजों की आपूर्ति भी सुचारु हो गई। बुधवार की सुबह रामपुर रोडवेज डिपो की बस सेवाएं सुचारू हो सकीं। सुबह छह बजे से बसें निकलना शुरू हो गईं और लोकल रूट के साथ बड़े रूटाें पर भी बसें दौड़ाई गईं। हालांकि, दो दिन चली हड़ताल के चलते तीसरे दिन भी कम ही लोग बाहर निकले। इससे सवारियां काफी कम रहीं। इसके चलते कम बसें ही चलीं। ये बसें मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, हल्द्वानी, बाजपुर के अलावा लखनऊ, मेरठ समेत कई शहरों के लिए चलीं। दोपहर तक निजी बस संचालकों ने भी संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

------------
दो दिन की हड़ताल के बाद तीसरे दिन सवारियां काफी कम रहीं। सवारियों के अनुसार ही बसें चलाई गईं।
-दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed