{"_id":"69d55844782644f3f20cd289","slug":"roadways-bus-rams-into-another-bus-after-sudden-braking-six-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-168153-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस दूसरी बस में घुसी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस दूसरी बस में घुसी, छह घायल
Wed, 08 Apr 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रामपुर डिपो की रोडवेज बस 26 सवारियों संग हल्द्वानी जा रही थी। सामने टनकपुर डिपो की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे चल रही बस उसमें घुस गई। हादसे में चालक हरस्वरूप, परिचालक रिंकी सैनी, देवेंद्र कौर व उनकी ननद हरजीत समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
आरोप है कि टनकपुर डिपो के चालक ने मुल्लाखेड़ा से ओवरटेक कर बस आगे कर ली थी और मंडी के पास अचानक ब्रेक मार दिए। टक्कर के बाद टनकपुर बस का चालक बस समेत फरार हो गया। घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर भीड़ जुटी, लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी घायल अस्पताल जा चुके थे। परिचालक ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस कब्जे में ले ली गई है, जांच की जा रही है। फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। संवाद