{"_id":"677aebff244f7b425c013371","slug":"roads-in-25-villages-of-the-district-will-be-improved-with-mla-funds-rampur-news-c-282-1-rmp1004-137244-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विधायक निधि से सुधरेंगे जिले के 25 गांवों के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विधायक निधि से सुधरेंगे जिले के 25 गांवों के रास्ते
Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 25 गांवों के ऊबड-खाबड़ रास्तों पर इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जाएगा। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से निर्माण कराने की सिफारिश की है।
सांसद और विधायक निधि से हर साल विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी तमाम गांवों के रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं। कहीं खड़ंजा क्षतिग्रस्त हो गया तो कहीं सीसी रोड उखड़ गई। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने अपनी निधि से विधानसभा क्षेत्र के 25 गांवों की गलियों में इंटरलाॅकिंग निर्माण का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजा है।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
विधायक निधि से शंकरपुर में शिव मंदिर से दारा सिंह के मकान तक, दीनपुर में श्मशान घाट दबका में मुख्य मार्ग से मंदिर तक तालाब की दीवार का निर्माण, नौंगवा में सैनी वाली धर्मशाला से तालाब तक, पनवड़िया में धर्मशाला के पीछे वाले रास्ते में इंटरलाॅकिंग करवाई जाएगी। इसी तरह टिकटगंज, आगापुर, खजुरिया, घनश्यामपुर, चिकटीरामनगर, ठाकुरद्वारा, भैयानगला, पसियापुर जनूबी, भंड़पुरा, मगरमऊ, मझरा भैयानगला, अहमदनगर थेगा, मडैयान उदयराज, मडैयान बल्लू में इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जाएगा।